LPG Cylinder Booking Rules: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के नए नियम! यहां से जाने

LPG Cylinder Booking Rules: अगर आपके घर में Indane, Bharat Gas या HP Gas का घरेलू LPG कनेक्शन है, तो 1 अक्टूबर 2026 से जुड़ा एक महत्वपूर्ण बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication को अनिवार्य करने का फैसला किया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह authentication पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी। वहीं जिन ग्राहकों का Biometric Aadhaar Authentication अभी बाकी है, उन्हें सब्सिडी वाले refill की बुकिंग के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके अलावा LPG refill की booking को लेकर भी हाल में बदलाव किया गया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए पहले लागू 45 दिन का अंतर घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। अब ग्रामीण और शहरी घरेलू LPG ग्राहकों के लिए refill booking का न्यूनतम अंतर 25 दिन है। यह बदलाव 7 सितंबर 2026 से लागू किया गया था।

1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर क्या बदलेगा?

1 अक्टूबर 2026 से मुख्य बदलाव सब्सिडी वाले घरेलू LPG refill की booking से जुड़ा Biometric Aadhaar Authentication है।

सरकार के अनुसार, घरेलू LPG कनेक्शन को Aadhaar-authenticated उपभोक्ता से जोड़ने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और duplicate या अपात्र कनेक्शन तथा सब्सिडी वाले सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल को कम किया जा सके।

इसका मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर के बाद बिना authentication वाला व्यक्ति LPG सिलेंडर बिल्कुल नहीं ले सकेगा। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं के लिए अलग विकल्प भी रखा है।

जिनकी e-KYC पहले से पूरी है, उन्हें क्या करना होगा?

अगर आपने LPG connection की Biometric Aadhaar Authentication पहले ही पूरी कर ली है, तो आपको 1 अक्टूबर से पहले दोबारा authentication कराने की जरूरत नहीं है।

सरकार के मुताबिक ऐसे ग्राहकों की refill व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 27.43 करोड़ LPG उपभोक्ता, यानी लगभग 89.9 प्रतिशत, पहले ही authentication पूरा कर चुके थे।

e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?

जिन ग्राहकों ने Biometric Aadhaar Authentication पूरा नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी वाले LPG refill की booking के लिए authentication पूरा करना होगा।

हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता authentication नहीं कराना चाहते या किसी कारण से नहीं करा पा रहे हैं, वे LPG प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी तेल कंपनी के डिजिटल चैनल के माध्यम से अपनी पसंद दर्ज करनी होगी।

ऐसे मामलों में LPG बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के अनुसार 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर का विकल्प भी स्थानीय उपलब्धता के आधार पर मिल सकता है।

LPG Biometric Aadhaar Authentication कैसे करें?

LPG ग्राहक Biometric Aadhaar Authentication कई तरीकों से पूरा कर सकते हैं।

1. सिलेंडर डिलीवरी के समय

जब आपका LPG सिलेंडर घर पर डिलीवर किया जाता है, उस समय delivery person की OMC मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए authentication कराया जा सकता है।

2. गैस एजेंसी पर जाकर

आप अपनी LPG distributor agency के showroom पर जाकर भी Biometric Aadhaar Authentication पूरा कर सकते हैं।

3. मोबाइल ऐप से घर बैठे

तेल कंपनियों ने अपने-अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से self-authentication की सुविधा भी दी है।

  • Indane: IndianOil ONE
  • Bharat Gas: HelloBPCL
  • HP Gas: HP PAY

इन ऐप के माध्यम से पात्र ग्राहक घर बैठे authentication प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

LPG Cylinder Booking का 25 दिन वाला नियम

LPG refill booking को लेकर भी ग्राहकों के लिए हाल में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

पहले ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू LPG refill के बीच 45 दिन का अंतर रखा गया था। 7 सितंबर 2026 से इसे घटाकर 25 दिन कर दिया गया। इससे ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए booking interval एक समान हो गया है।

यानी पिछला सिलेंडर मिलने के बाद निर्धारित 25 दिन का अंतर पूरा होने पर अगला घरेलू refill बुक किया जा सकता है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि 25 दिन का नियम हर 25 दिन में सिलेंडर लेना जरूरी नहीं बनाता। यह केवल अगली refill booking के लिए न्यूनतम अंतर से संबंधित है।

Leave a Comment