जनआधार खाते में DBT Enable ऑनलाइन ऐसे करें, NPCI Status कैसे चेक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

अगर भी राजस्थान के नागरिक है ओर आपके भी  जनआधार में किसी भी सरकारी योजना का पैसा बैंक खाते में आता है और काफी समय से भुगतान नहीं मिला है, तो एक बार अपने बैंक खाते का DBT और NPCI Status जरूर चेक कर ले।  कई लोगों के जनआधार में बैंक खाता जुड़ा हुआ था लेकिन वो अपडेट के कारण या नया नाम जुड़ने से या हटाने से ई मित्र वाले की गलती के कारण हट गया है तो बैंक खाते में आधार की NPCI Mapping नहीं होने की वजह से DBT का पैसा अटक सकता है।

ऐसे में सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि आपके बैंक खाते में Jan Aadhaar Seeding और NPCI DBT Active है या नहीं।

जनआधार में DBT क्या होता है?

DBT यानी Direct Benefit Transfer। इसके जरिए सरकार की योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है।

जैसे किसी योजना की किस्त सरकार द्वारा जारी होती है तो पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचता है। इसके लिए जनआधार में सही बैंक खाता होना और बैंक की तरफ से आधार/NPCI से जुड़ी जानकारी सही होना जरूरी है। अलग अलग राज्यों में अलग अलग नियम है राजस्थान में बहुत से योजनाओं का पैसे जन आधार के जरिए आता है।

जनआधार में NPCI क्यों जरूरी है?

अगर आपका जन आधार बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, लेकिन NPCI में बैंक खाता मैप नहीं है, तो DBT से आने वाली राशि में परेशानी हो सकती है।

इसलिए अगर आपको किसी सरकारी योजना का पैसा नहीं मिल रहा है तो सिर्फ जनआधार में बैंक खाता जुड़ा देखकर निश्चिंत नहीं होना चाहिए। आपको यह भी देखना चाहिए कि आपके बैंक खाते का Aadhaar Seeding और NPCI Status क्या है।

जनआधार में DBT Enable कैसे करें?

जनआधार में DBT से जुड़ी समस्या होने पर सबसे पहले अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करें।

अगर बैंक खाते में Aadhaar Seeding या NPCI Mapping नहीं है तो आपको अपने बैंक में जाकर इसे अपडेट करवाना पड़ सकता है।

इसके लिए बैंक में आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर जाएं और बैंक कर्मचारी से कहें कि आपके खाते में Aadhaar Seeding/NPCI Mapping for DBT करनी है।

बैंक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका खाता DBT के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुछ बैंकों में Aadhaar Seeding की सुविधा ऑनलाइन भी मिलती है, लेकिन यह सुविधा हर बैंक में अलग हो सकती है।

MyAadhaar से DBT Seeding Status चेक करें

सबसे पहले MyAadhaar की वेबसाइट खोलें।

MyAadhaar – UIDAI

इसके बाद:

  1. Login करें।
  2. Aadhaar से जुड़ी जानकारी से लॉगिन पूरा करें।
  3. Bank Seeding Status / Aadhaar-Bank Linking Status वाला विकल्प खोलें।
  4. यहां आपको Aadhaar और बैंक खाते की linking/seeding से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
  5. अगर आपका बैंक खाता DBT के लिए seeded है तो वहां संबंधित बैंक और seeding status दिखाई देगा।

NPCI DBT Status Check Offline कैसे चेक करें?

अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि NPCI में आधार लिंक है या नहीं, यह कैसे पता करें?

इसके लिए आप अपने बैंक से Aadhaar Seeding/NPCI Mapping की जानकारी ले सकते हैं। अगर आपके बैंक की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है तो वहां से भी Aadhaar Seeding Status चेक किया जा सकता है।

Status चेक करते समय यह जरूर देखें कि आपका आधार किस बैंक खाते से DBT के लिए mapped है।

अगर पुराना बैंक खाता NPCI में mapped है और आप किसी दूसरे खाते में सरकारी योजना का पैसा लेना चाहते हैं, तो पहले बैंक से mapping को सही करवाना जरूरी हो सकता है।

जनआधार में बैंक खाता जुड़ा है या नहीं कैसे देखें?

इसके लिए आप अपने नजदीकी ई मित्र वाले के पास जाए और उन्हें पूछे कि आपके जन आधार कार्ड में बैंक अकाउंट जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर ई मित्र वाला बोलता है कि हा जुड़ा हुआ है तो कौनसा बैंक जुड़ा है पता कर ले। ओर उस बैंक की npci dbt link है या नहीं वो बैंक से पता कर ले

DBT Active है फिर भी पैसा नहीं आया तो?

अगर NPCI और DBT की स्थिति सही है, फिर भी योजना की किस्त नहीं आई है तो इसका कारण कुछ और भी हो सकता है।

उदाहरण के लिए:

  • योजना का भुगतान अभी जारी नहीं हुआ है।
  • आपका आवेदन या वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है।
  • योजना में आपकी पात्रता नहीं बन रही है।
  • जनआधार में बैंक या आधार की जानकारी गलत है।
  • बैंक खाता बंद या निष्क्रिय है।
  • योजना के Payment Status में कोई समस्या है।

इसलिए पैसा नहीं आने पर योजना का Payment Status भी जरूर चेक करें।

Leave a Comment